Bharat tv live

भारत की ओर से गलती से फायर होकर पाकिस्तान की सीमा में गिरने वाली ब्रह्मोस मिसाइल मामले में वायुसेना के 3 अधिकारियों को किया गया बर्खास्त

 | 
 भारत की ओर से गलती से फायर होकर पाकिस्तान की सीमा में गिरने वाली ब्रह्मोस मिसाइल मामले में वायुसेना के 3 अधिकारियों को किया गया बर्खास्त

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी क्षेत्र में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल दागने के आरोप में 3 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। आईएएफ ने कहा, 'ब्रह्मोस मिसाइल को गलती से 9 मार्च 2022 को दागा गया था। 

रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से ग्रुप कैप्टन, विंग कमांडर और स्कवाड्रन लीटर रैंक के 3 आला अधिकारियों की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है। इन पर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

भारतीय पक्ष ने वायुसेना के अधिकारियों से हुई इस गलती पर खेद जताया था और इसे तकनीकी खामी की वजह से हुआ फायर बताया था। बता दें कि यह घटना इस साल के शुरुआत में हुई थी जब आकस्मिक गोलाबारी में ब्रह्मोस मिसाइल दाग दिया था। यह घटना 9 मार्च 2022 की है। भारतीय वायुसेना में शामिल ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में फायर कर दिया गया था। इस मामले में हुई गलती की जिम्मेदारी तय करने के लिए सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी सेटअप की थी। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में यह रिपोर्ट सामने आई कि मिसाइल के मानक संचालन प्रक्रियाओं यानी एसओपी का पालन नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ था।

एसओपी का पालन नहीं किए जाने के इंडियन एयरफोर्स के 3 अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके बाद घटना की जवाबदेही तय करते हुए तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को संस्तुति भेजी गई। 23 अगस्त 2022 को केंद्र सरकार ने तीनों वायुसेना अधिकारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि घटना के तत्काल बाद ही भारतीय पक्ष ने यह साफ कहा था कि गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में मिसाइल फायर हो गया। रक्षा मंत्रालय ने गहरा खेद जताते हुए तकनीकी खराबी को दोषी करार दिया था।