15 दिनों पहले सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत के कितने हिस्सों में दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2022 Date Time: पहले सूर्य ग्रहण लगने के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा और ये भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
ये चंद्र ग्रहण पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्वी प्रदेश अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर शहर में दिखाई देगा। दरअसल, भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्व दिशा के शहरों में चंद्रोदय के साथ ही दिखाई देने लगेगा। यह चंद्र ग्रहण चूंकि पूर्ण चंद्र ग्रहण है इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा और 9 घंटे पहले ही लग जाएगा।
मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है चंद्र ग्रहण
Last lunar eclipse of year : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है। जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर की शाम 5.20 पर दिखना शुरू होगा और शाम 6.20 पर खत्म होगा। इसका सूतक काल 8 नवम्बर की सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर लग जाएगा।
देश की इन जगहों में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
Last lunar eclipse of year : वैसे तो चंद्र ग्रहण दुनिया में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दिखाई देने लगेगा लेकिन भारत में यह शाम को चंद्रोदय के साथ दिखाई देगा। भारत की बात करें तो पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्से में जैसे- ईटानगर, कोलकाता, पटना, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी और रांची आदि शहरों में दिखेगा। वहीं आंशिक चंद्र ग्रहण कई शहरों में दिखाई देगा। दुनिया के अन्य हिस्सों की बात करें तो ये चंद्र ग्रहण ग्रहण उत्तरी पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर में नजर आएगा।
अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण की शुरुआत का समय
Last lunar eclipse of year :
दिल्ली 5.28 PM
नोएडा 5.30 PM
अमृतसर 5.32 PM
लखनऊ 5.16 PM
भोपाल 5.36 PM
लुधियाना 5.34 PM
जयपुर 5.37 PM
शिमला 5.20 PM
मुंबई 6.01 PM
कोलकाता 4.52 PM
रायपुर 5.21 PM
पटना 5.00 PM
इंदौर 5.43 PM
देहरादून 5.22 PM
उदयपुर 5.49 PM
गांधीनगर 5.55 PM