ITBP जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, हादसे में 6 जवानों की मौत, कई सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
| Aug 16, 2022, 13:08 IST
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। ITBP जवानों को लेकर जा रही बस का ब्रेक फेल होने के चलते बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। हादसे में 6 जवानों की मौत हो गई है और कई सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें ITBP 37 और J&K पुलिस के 2 जवान थे। बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए ITBP के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।

