Bharat tv live

पूरी दुनिया में 2023 तक जॉनसन एंड जॉनसन अपने बेबी टैल्कम पाउडर को कर देगी बेचना बंद, जानिए वजह

 | 
 पूरी दुनिया में 2023 तक जॉनसन एंड जॉनसन अपने बेबी टैल्कम पाउडर को कर देगी बेचना बंद, जानिए वजह

प्रसिद्ध दवा निर्माता कंपनी पूरी दुनिया में 2023 तक जॉनसन एंड जॉनसन अपने बेबी टैल्कम पाउडर को बेचना बंद कर देगी। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि वह कानूनी लड़ाई से परेशान आ चुकी है। कंपनी पर विश्व के कई देशों में आरोप लगा था कि इस बेबी पाउडर से कैंसर होता है। जॉनसन एंड जॉनसन का टैल्कम ​​​​​​पाउडर अमेरिका और कनाडा में 2020 में ही बंद हो चुका है।

दरअसल, दुनियाभर में दावे किए जाते रहे हैं कि इस बेबी पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा रहता है। कैंसर की आशंका वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रोडक्ट की बिक्री में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि कंपनी ने हमेशा इस पाउडर को सेफ बताया।

जॉनसन एंड जॉनसन ने गुरुवार को कहा कि 'उसने अपने पोर्टफोलियो का असेसमेंट करने के बाद अपने सभी बेबी पाउडर प्रोडक्ट को टैल्कम पाउडर के बजाय कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल करके बनाने का कॉमर्शियल डिसीजन लिया है।' जॉनसन एंड जॉनसन को उन हजारों मुकदमों का सामना करना पड़ा है जिसमें आरोप लगाया गया हैं कि उसके टैल्कम पाउडर में एस्बेस्टस है जिससे कैंसर होता है।

टैल्क एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला मिनरल है, जो पृथ्वी से निकाला जाता है। इसमें मैग्नीशियम, सिलिकॉन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन होता है। रासायनिक रूप से, टैल्क एक हाइड्रोस मैग्नीशियम सिलिकेट है, जिसका केमिकल फॉर्मूला Mg3Si4O10(OH)2 है। कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में टैल्क का इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल नमी को सोखने के काम आता है।

टैल्क से कैंसर के खतरे के आरोप लगते रहे हैं। दरअसल, जहां से टैल्क को माइन करके निकाला जाता है, वहीं से एस्बेस्टस भी निकलता है। एस्बेस्टस भी एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सिलिकेट मिनरल है, लेकिन इसका एक अलग क्रिस्टल स्ट्रक्चर होता है। ये शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जब टैल्क की माइनिंग की जाती है तो उसमें एस्बेस्टस के भी मिलने का खतरा रहता है।

कॉर्नस्टार्च बेस्ड पाउडर में टैल्क नहीं होता है। कॉर्नस्टार्च एक मिनरल फ्री फूड सब्सटेंस है जो आमतौर पर किचन में पाया जाता है। टैल्क बेस्ड पाउडर की तरह, कॉर्नस्टार्च भी स्किन को ड्राय रखने में मदद करता है। कॉर्नस्टार्च बेस्ड पाउडर को एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी भी माना जाता है।

कंपनी ने खुद भी अपने पाउडर पर रिसर्च की और दावा किया कि उसका बेबी टैल्कम पाउडर सेफ है। जॉनसन एंड जॉनसन ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने सभी बेबी पाउडर प्रोडक्ट में टैल्कम पाउडर के बजाय कॉर्नस्टार्च का उपयोग करने के लिए "कॉमर्शियल डिसीजन" लिया है।

कोर्ट फाइलिंग में, जॉनसन एंड जॉनसन के लॉयर ने बताया है कि कंपनी पिछले 5 साल में सिर्फ मुकदमों में 1 बिलियन डॉलर (करीब 7968 करोड़ रुपए) से ज्यादा पेमेंट कर चुकी है। कंपनी के बैंकरप्सी की फाइलिंग के मुताबिक, जॉनसन एंड जॉनसन को सेटलमेंट के मामलों को सुलझाने के लिए अब तक करीब 3.5 बिलियन डॉलर (28 हजार करोड़ रुपए) का पेमेंट करने के लिए मजबूर किया गया है।