Bharat tv live

आज से शुरू होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी

 | 
आज से शुरू होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी

नई दिल्ली। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की बुकिंग करवा चुके ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। आज पहले नवरात्र पर लोगों को महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगा। लोग लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। महिंद्रा की इस गाड़ी की मार्किट में जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है और इसका वेटिंग पीरियड करीब 22 महीने तक पहुंच गया है। कंपनी ने इस साल स्कॉर्पियो एन की 20 हजार यूनिट को डिलीवर करने का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि महिंद्र स्कॉर्पियो एन ने बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड स्थापित कर दिया था। बुकिंग के पहले ही दिन सिर्फ 25 मिनट में ही इस गाड़ी को 25 हजार से अधिक ने बुक करवाया था। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 11.99 लाख रुपए से शुरू होकर 23.90 लाख रुपए है।