पेट्रोल डीजल के दामों में आई गिरावट, देखिये क्या है आज पेट्रोल डीजल के ताजा रेट
| May 22, 2022, 10:28 IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम करने की घोषणा की. टैक्स में कमी के बाद पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गई.
आज रविवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.
दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

