Share Market Today: शेयर बाजार में फिर गिरावट,Sensex 700 अंक फिसला, Nifty में भी 187 अंकों की गिरावट
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजरों पर दिख रहा है। पिछले कई दिनों से दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है। इस सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स 697 अंक की कमी के साथ 55,549 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 187 अंक टूटकर 16,606 के स्तर पर कारोबार की शुरू किया।
आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,097 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 702 शेयर तेजी के साथ और 1248 गिरावट के साथ खुली। वहीं 147 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा 29 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 14 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 122 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 187 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
बीएसई के सेक्टर्स में मेटल, आयल एंड गैस, पावर एंड एनर्जी, हेल्थकेयर, ऑटो और पीएसयू बैंकों के शेयर में फिलहाल तेजी देखी जा रही है जबकि ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है।
आपको बता दें कि मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था। वहीं इससे पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को सेंसेक्स 389 अंक की बढ़त के साथ 56,247 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 129 अंक की तेजी के साथ 16,787 के स्तर पर बंद हुआ।

