Bharat tv live

19 KG कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 102 बढ़ा दिए गए, अब चुकाने होंगे 2355.50 रुपए

 | 
19 KG कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 102 बढ़ा दिए गए, अब चुकाने होंगे 2355.50 रुपए

सरकारी तेल कंपनियों हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। मई के महीने में लागू होने वाले रसोई गैस के दाम सामने आ गए हैं।

घरेलू रसोई गैस (14.5 KG) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 19 KG वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 19 KG वाला सिलेंडर 102 रुपए 50 पैसे महंगा हुआ है। इस तरह इस सिलेंडर के लिए अब 2355.50 रुपए चुकाने होंगे। पिछले महीने यह दाम 2253 रुपए था।