Bharat tv live

आज 12 जुलाई को पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानिए क्या है पेट्रोल डीजल के ताजा रेट

 | 
 आज 12 जुलाई को पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानिए क्या है पेट्रोल डीजल के ताजा रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी तेल के दाम स्थिर हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल का रेट हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। पिछले बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत सौ डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थी।उसके बाद कीमतों में तेजी आई और फिर सोमवार को गिरावट का रुख दिखा। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 106.1 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का भाव 102.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में उतार और चढ़ाव के इस रुख के बीच मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही। तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट के मुताबिक दोनों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 102.63. रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर