Bharat tv live

Share बाजार पर यूक्रेन-रूस संकट का साया, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

 | 
Share बाजार पर यूक्रेन-रूस संकट का साया, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

नई दिल्ली: यूक्रन और रूस के बीच तनाव अपने चरम पर है और युद्ध की चिनगारी कभी भी भड़क सकती है। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की आशंका की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से गिरावट का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज भी शेयर बाजार में सुस्ती का दौर जारी है। भारतीय शेयर बाजार ने भी लाल रंग से अपनी शुरुआत की है।

आज के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 281 अंक की गिरावट के साथ 57551 के लेवल पर खुला है। वहीं निफ्टी में 61 अंकों की गिरावट के साथ 17192 के लेवल पर अपनी शुरुआत की। बाजार खलने के कुछ मिनटों में निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी के 50 में से केवल 4 शेयरों में तेजी का हरा निशान दिख रहा है जबकि 46 शेयरों में लाल निशान हावी है। 

आज एचडीएफसी लाइफ में 2.17 फीसदी, टाइटन में 1.64 फीसदी, टाटा कंसोर्शियम में 1.56 फीसदी, यूपीएल 1.55 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एनटीपीसी में 0.80 फीसदी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 0.67 फीसदी, पावर ग्रिड में 0.51 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। टीसीएस के शेयर भी हरे निशान पर हैं।