मार्केट में धूम मचाने के लिए Honor ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने अपना नया स्मार्टफोन Honor X8b लांच कर दिया है। फोन में 108MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 6.8 इंच की फुल एटडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गी है। कंपनी ने फोन को तील कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और ग्लैमरस ग्रीन में लांच किया है। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन को सउदी अरेबिया में लांच किया है।
Honor X8b के फीचर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 680 चिपसेट के साथ लैस है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज, 256 जीबी स्टोरेज और 512जीबी स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन एंड्रोयड 14 आधारित मैजिक ओएस 7.2 पर रन करता है। फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 108MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।
Honor X8b में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 35W के फोस्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0G, GPS, और USB-C पोर्ट दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो Honor X8b की शुरूआती कीमत करीब 20 हजार रुपए है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

