Bharat tv live

मोबाइल लिंक क्लिक किया और क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए 63000 रुपये, जानिए पूरा मामला

 | 
मोबाइल लिंक क्लिक किया और क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए 63000 रुपये, जानिए पूरा मामला 

इंदौरः क्रेडिट कार्ड की जानकारी फरियादी ने नहीं दी। लेकिन मोबाइल पर आई एक लिंक गलती से क्लिक होने पर 63 हजार रुपए की चपत लग गई।

मल्हारगंज पुलिस ने नीरज मिश्रा निवासी मल्हार पल्टन की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

25 अगस्त 2022 की सुबह 10.35 बजे फरियादी को फोन आया। उसने खुद को एसबीआई कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड के नए फीचर्स की जानकारी देने लगा। फिर उसने फरियादी के क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। फरियादी ने जानकारी देने से मना कर दिया। तब आरोपी ने एक लिंक नीरज के मोबाइल पर भेजी जो गलती से ओपन हो गई।

इसके बाद गुरुगाम की ई वालेट कंपनी के खाते में दो बार में 63 हजार रुपए क्रेडिट कार्ड से चले गए। बाद में उस नंबर पर आरोपी ने फोन भी नहीं उठाया। फरियादी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। करीब 5 महीने बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी पुलिस पता कर रही है।