Bharat tv live

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

 | 
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है l प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि ‘मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं उन सभी लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह करती हूं जो मेरे संपर्क में आये हैं।


बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके अलावा अन्य कांग्रेसी नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे l कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसके बारे में जानकारी दी थी।