Bharat tv live

विवाह समारोह के दौरान हवा में की गई फायरिंग से, 3 साल की बच्ची की मौत, 2 महिलाये घायल

 | 
विवाह समारोह के दौरान हवा में की गई फायरिंग से, 3 साल की बच्ची की मौत, 2 महिलाये घायल

मध्य प्रदेश (Mdhya Pradesh) के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाडऩे के लिए गोलियां चलाईं, जिससे एक बालिका की मृत्यु हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना में 3 वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गई और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि ग्राम पाली से ग्राम बमरा में कल रात कैमर यादव नाम के व्यक्ति की पुत्री की शादी थी।

बाराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने हवा में गोलियां चलायीं। इसके छर्रें एक बालिका और दो महिलाओं को लगे। बालिका को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।