Bharat tv live

जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान हुए हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

 | 
 जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान हुए हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

Jahangirpuri Violence: दिल्ली जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा के दौरान हुए हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस हिंसा में 6 पुलिसकर्मी समेत 9 लोग घायल हुए हैं। शनिवार छह बजे के करीब हुई हिंसा के दौरान पथराव हुआ और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। जहांगीरपुरी तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को हिंसा से जुड़े 100 वीडियो भी मिले हैं। वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जांच इस दिशा से की जा रही है कि क्या ये हिंसा साजिश जे तहत की गई या फिर झगड़े के बाद अचानक से हुई। कौन-कौन लोग भीड़ को उकसने में शामिल थे।

गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों से बात कर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्‍ती के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच स्पेशल सेल से करवाने की बात कही गयी है। सभी दलों की तरफ से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है। हिंसा में शामिल 9 आरोपियों को अबतक हिरासत में लिया गया है।

हनुमान जयंती की शोभायात्रा जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास से गुजर रही थी। तभी शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। सड़कों पर काफी दूर से पत्थर फेंके जा रहे थे। इस दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। जब गाड़िया जलाई गई. लोग सड़कों पर इधर-उधर भागते दिखे।

पत्थरबाजी करने वाली भीड़ के हाथों में डंडे और तलवार तक देखे गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हिंसा में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 6 पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक शामिल हैं। हमले में घायल दिल्ली पुलिस के एसआई रो गोली भी लगी है। घायलों को दिल्ली के भीम राव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।