Bharat tv live

जगदलपुर में पुलिस ने 60 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

 | 
जगदलपुर में पुलिस ने 60 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पड़ोसी राज्य ओडिसा से जगदलपुर गांजा ला रहे एक तस्कर बाबली समरथ निवासी कोटपाड़ उड़ीसा को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा गांजा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने 60 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइक सवार गांजा तस्कर इलाके में घुम रहे है। जिसके बाद पुलिस टीम ने एनएमडीसी चौक में घेराबंदी कर दो बाइक समेत 60 किलो गांजा पकड़ा है। उसमें से एक तस्कर पुलिस को देख बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसमें से 1 तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया है। सूचना के मुताबिक, अवैध गांजा ओड़िसा से लाया जा रहा था। जिसे कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त गांजा की कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है।