Bharat tv live

चौंकाने वाला मामला आया सामने छिपा हुआ खजाना ढूंढने के लिए 18 साल की लड़की की बलि देने का प्रयास

 | 
 चौंकाने वाला मामला आया सामने छिपा हुआ खजाना ढूंढने के लिए 18 साल की लड़की की बलि देने का प्रयास

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां छिपा हुआ खजाना ढूंढने के लिए कथित तौर पर 18 साल की लड़की की बलि देने का प्रयास किया गया।

इसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

यवतमाल पुलिस अधीक्षक दिलीप भुजबल पाटिल ने बताया, मुख्य आरोपी की दो बेटियां हैं। कथित तौर पर उसने अपनी बड़ी बेटी का यौन शोषण भी किया और उसे धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा पढ़ाई के लिए अपने एक रिश्तेदार के यहां रहती थी और हाल ही में मदनी गांव में अपने घर आई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिन से अपने घर पर तांत्रित अनुष्ठान कर रहा था। अपनी बड़ी बेटी को दफानने के लिए उसने घर में ही एक बड़ा गड्ढा भी खोदा था। पीड़िता ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने एक दोस्त को दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे बचाया जा सका। इस घटना में पीड़िता के पिता, तांत्रिक और सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।