Bharat tv live

Breaking News Today 3 April : देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यूक्रेन ने रूस के कई हवाई ठिकानों को किया तबाह

 | 
Breaking News Today 3 April: देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यूक्रेन ने रूस के  हवाई ठिकानों को किया तबाह

अमित कुमार गुप्ता नई दिल्ली

नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 39वां दिन है। 39वें दिन भी यूक्रेन पर रूस के हमले जारी है। इसी बीच यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने बड़ा दावा किया है।

यूक्रेन की मानें तो उन्होंने रूसी वायु सेना के 8 हवाई ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया है। यूक्रेन की वायु कमान ने एक आनलाइन पोस्ट में बताया कि रूस ने पिछले 24 घंटों में चार मिसाइलें, दो एसयू-34 लड़ाकू-बमवर्षक, एक हेलीकाप्टर और एक यूएवी को खो दिया। वहीं, देश में आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं, मुंबई में 85 पैसे की वृद्धि हुई है। साथ ही इमरान खान के राजनीतिक करियर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज वो नेशनल असेंबली में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर होने वाली वोटिंग का सामना करेंगे।