Bharat tv live

केंद्र ने झांकी के लिए दिया प्रस्ताव

 | 
केंद्र ने झांकी के लिए दिया प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने अगले साल 2023 के गणतंत्र दिवस परेड की झांकी के लिए 3 खास थीम  आजादी के 75 साल  अंतरराषट्रीय ज्वार-बाजरा वर्ष  और  नारी शक्ति  का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय के पत्र में विभिन्न राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए इन तीनों में से एक थीम या तीनों को चुनकर झांकी बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

भारत की आजादी के 75 साल थीम में तहत बनाई जाने वाली झांकियों में भारत के स्वाधीनता संग्राम, देश की उपलब्धियों, कार्यों और पिछले 7 दशकों के संकल्प शामिल हैं।
भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय ज्वार-बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया है। भारत ने पिछले साल 2021 में संयुक्त राष्ट्र को यह प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव का 72 देशों ने समर्थन किया था।