Bharat tv live

समय से पहले ठंड आने की संभावना

 | 
समय से पहले ठंड आने की संभावना

देश में बारिश और बाढ़ के कारण कई राज्यों में लोग जहां परेशान हैं वहीं उत्तराखंड में समय से पहले मौसम ने करवट ले ली है।

पिछले 3 दिनों से पहाड़ो पर बारिश का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते यहां के लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। 3 दिनों की बारिश के बाद बद्रीनाथ में सूरज के दर्शन हुए है। इस बर्फबारी के बाद से आसपास के राज्यों में समय से पहले ठंड आने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं मानसून के अधिक समय तक सक्रिय होने के कारण भी ठंड इस बार जल्द दस्तक दे सकती है। हालांकि, पिछले साल की बात करें तो ठंड ने देरी से दस्तक दी थी।

इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो पश्चिम बंगाल, बिहार, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने ओडिशा के पुरी, कालाहांडी, कंधमाल और गंजाम में कुछ स्थानों पर सोमवार यानी आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।