Corona Update: देश में Corona के Cases में लगातार गिरावट, 24 घंटे में आए 22270 नए केस, 325 की मौत

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट जारी है। देश में कोरोना के दैनिक मामले घटकर अब 23 हजार के नीचे पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड 19 के 22270 नए केस सामने आए हैं जबकि 325 लोगों की मौतें हुई है। इससे पहले शुक्रवार को देश कोरोना के 25920 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 492 लोगों की मौत हुई थी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22270 नए केस सामने आए हैं और 325 लोगों की मौतें हुई है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 53 हजार 739 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 230 हो गई है।
वहीं पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी के नीचे पहुंच गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.80% है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50% है। इस समय देश में एक्टिव केस 2 लाख 53 हजार 739 हैं। रिकवरी रेट फिलहाल 98.21 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गई है।