Bharat tv live

Ahmedabad सीरियल बम ब्लास्ट Case में कोर्ट बड़ा फैसला, 38 दोषियों को फांसी की सजा

 | 
Ahmedabad सीरियल बम ब्लास्ट Case में कोर्ट बड़ा फैसला, 38 दोषियों को फांसी की सजा

नई दिल्ली: अहमदाबाद में साल 2028 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट केस सजा का ऐलान हो गया है। कोर्ट ने 49 दोषियों में से 38 को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

इससे पहले सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एआर पटेल ने 8 फरवरी को फैसला सुनाते हुए 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने 77 में से 28 आरोपियों को बरी कर दिया था। 

दोषियों की सजा पर बहस के दौरान दौरान अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी जबकि बचाव पक्ष ने कम से कम सजा की अपील कोर्ट में की थी। 

आपको बता दें कि साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 लोग घायल हो गए थे। 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में 20 जगह पर हुए 21 सीरियल ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इन धमाकों की गूंज से हर कोई स्तब्ध था।

इस मामले में 9000 पन्ने की चार्जशीट दायर की गई थी। जिसमें 6000 दस्तावेजी सबूत रखे गए थे। वहीं 1117 गवाहों के बयान लिए गए। विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए 77 में से 49 लोगों को दोषी करार दिया। जबकि 28 लोग निर्दोष करार दिए गए। वहीं अब कोर्ट ने 49 दोषियों में 38 को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।