Bharat tv live

उत्तर प्रदेश के इटावा में बारिश की वजह से बड़ा हादसा दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत

 | 
उत्तर प्रदेश के इटावा में बारिश की वजह से बड़ा हादसा दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा के सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव में बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत हो गई है। मरने वाले चारों बच्चे भाई-बहन थे।

मृतकों में तीन भाई और एक बहन शामिल हैं। हादसे में दो लोग घायल हैं। इनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है। दोनों को इलाज के लिए भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बच्चों के माता-पिता की 3 साल पहले ही मौत हो गई थी। यह बच्चे अपनी दादी के पास सो रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही घायलों से मिलने वह जिला अस्पताल भी पहुंचे।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में गांव लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि मसूम बच्चों पर बारिश आफत बनकर आई है। हादसे पर अधिकारियों ने भी शोक जताया है। साथ ही पीड़ित परिवार को मदद देने का भरोसा दिलाया।

CM योगी आदित्यनाथ ने दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।