Bharat tv live

जम्मू कश्मीर में सड़क से फिसलकर पलटी कार आठ लोग घायल

 | 
जम्मू कश्मीर में सड़क से फिसलकर पलटी कार आठ लोग घायल

जम्मू कश्मीर में एक दुखद हादसा हो जाने की जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, जम्मू संभाग के जिला राजोरी में एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि राजोरी में टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर पलट गई। इस हादसे में 8 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुफलियाज से राजोरी की तरफ जा रही टाटा सूमो मैगी मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। इससे 8 लोग जख्मी हो गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।