Bharat tv live

हनी ट्रैप: फोन उठाते ही कपड़े उतारने लगी अनजान लड़की, देखकर दंग रह गए विधायक

 | 
हनी ट्रैप: फोन उठाते ही कपड़े उतारने लगी अनजान लड़की, देखकर दंग रह गए विधायक   

कर्नाटक में चुनावी माहौल है ऐसे में विधायक को ट्रेस करने के लिए नए-नए हतकंडे अपनाए जा रहे है। हाल ही में चित्रदुर्ग के भाजपा विधायक को फंसाने का मामला सामने आया है।

जिसकी शिकायत विधायक ने सायबर सेल में जाकर कराई है। दरअसल भाजपा विधायक टीप्पा रेड्डी ने हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप लगाए है।

हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार बीडेपी के वरिष्ठ नेता टीप्पा रेड्डी ने अनजान लड़की द्वारा किए गए अश्लील वीडियो कॉल के बारे में जानकारी देते हुए ट्रैप में फंसाने की शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि वरिष्ठ नेता को हनी ट्रैप करने के लिए एक गिरोह द्वारा किया गया असफल प्रयास था। घटना को लेकर शिकायत दर्ज किए जाने के बाद गिरोह पुलिस के रडार पर आ गया है।

बता दें कि विधायक टिप्पा रेड्डी को 31 अक्टूबर को एक अज्ञात महिला का फोन आया। शुरू में यह एक सामान्य कॉल थी, लेकिन फिर उसने व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल किया। जिसमें महिला बिना कपड़ों में हिंदी भाषा में बात कर रही थी, यह देख भाजपा नेता चौंक गए और तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद उन्हें उस नंबर से कई अश्लील वीडियो आए। जिसके बाद विधायक ने वीडियो डिलीट कर नंबर को ब्लॉक किया।

विधायक ने विरोधियों पर लगाया आरोप

जिसके बाद विधायक ने तुरंत चित्रदुर्ग साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूत्रों ने कहा कि चूंकि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने के लिए उनके विरोधियों का काम हो सकता है।