Bharat tv live

भारतीय मुस्लिम मानसिकता ने हिन्दू विरोध को ही मजहब मान लिया : चन्द्रपाल प्रजापति

 | 
 भारतीय मुस्लिम मानसिकता ने हिन्दू विरोध को ही मजहब मान लिया : चन्द्रपाल प्रजापति  

अनिल कुमार, गाजियाबाद

गाजियाबाद - हिन्दू जागरण मेरठ प्रान्त पुरे प्रान्त में अखंड भारत संकल्प के कार्यक्रम नगर और खंड स्तर पर कर रहा है उसमें क्षेत्र के सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। इसी क्रम में महानगर ग़ाज़ियाबाद में अखंड भारत संकल्प की बाइक रैली जो सुबह 11:00 बजे शहीद स्थल मेट्रो से शुरू हुई और इस रैली का समापन दोपहर 02:00 घंटाघर पर हुआ। इस अवसर पर हिन्दू जागरण के प्रान्त प्रचार प्रमुख चन्द्रपाल प्रजापति, प्रान्त कार्यकार्यकारिणी सदस्य राकेश चौहान, हिन्दू जागरण युवा वाहिनी प्रान्त उपाध्यक्ष हरीश राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित हुए। 

a


रैली समापन के बाद चन्द्रपाल प्रजापति ने कहा कि बँटवारा एक ऐसा मामला है जिसमें सब लोग ये ढूँढने की कोशिश करते हैं कि ज़िम्मेदार कौन है, लेकिन समझने की बात है कि इतनी बड़ी घटना के पीछे एक व्यक्ति नहीं बल्कि बहुत सारी शक्तियाँ काम कर रही होती हैं। देश के विभाजन के लिए तात्कालीन परिस्थितियों से ज्यादा ब्रिटिश सरकार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इस्लामी आक्रमण जिम्मेदार थे। इसके विपरीत, इस्लामी आक्रांताओं की सोच यह थी कि वे खुद को सही और दूसरों को गलत मानते थे। अतीत में संघर्ष का मुख्य कारण यही था। अंग्रेजों की भी यही सोच थी, उन्होंने 1857 के विद्रोह के बाद हिन्दुओं और मुस्लिमों के बीच अलगाव को बढ़ाया।

a

भारतीय मुस्लिम मानसिकता ने हिन्दू विरोध को ही मजहब मान लिया है। इस हिन्दू विरोधी और पृथकतावादी मानसिकता के कारण ही उन्होंने गांधी और नेहरू जैसे नेताओं के होते कांग्रेस का साथ नहीं दिया क्योंकि वे उसे हिन्दू कांग्रेस मानते थे। नेहरू ने मार्च, 1937 में मुस्लिम जनसम्पर्क अभियान छेड़ा तो उससे घबरा कर कवि इकबाल ने जिन्ना को मुसलमानों का नेतृत्व संभालने का आदेश दिया। इसी कारण उन्होंने मौलाना आजाद को ठुकराया क्योंकि उनकी दृष्टि से वे हिन्दू कांग्रेस का एजेन्ट थे। आज भी वही मानसिकता है। भारतीय जनता पार्टी को स्वतंत्रता पूर्व कांग्रेस के उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं। इसीलिए भाजपा के साथ जुड़ने वाले प्रत्येक मुस्लिम नेता को -वह चाहे स्व. सिकन्दर बख्त हों, चाहें आरिफ बेग या आरिफ मुहम्मद, चाहे मुख्तार अब्बास नकवी या शाहनवाज हुसैन इन सभी को वे हिन्दूओं का एजेन्ट मानते हैं। जब भी 14 अगस्त का जिक्र आता है, आम हिंदुसतानी  के दिल में भारत विभाजन की विभीषका स्वतः ही सामने आ जाती है। भारत विभाजन को लेकर देशवासियों के अंदर उठती पीड़ा को अब पीएम मोदी ने अपनी आवाज दी है उसके लिए पूरा देश उनका आभारी है। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नवनीत सिंह , महामंत्री निखिल बर्मन, सुमित अरोरा ,  मंत्री अरविंद जी, देविंद्र रावल जी, उपाध्यक्ष अरुण सिंह,  चन्दर सिंह, प्रचार प्रमुख पीयूष उपध्याय, सह प्रचार प्रमुख सौरभ भारद्वाज, बेटी बचाव आयाम प्रमुख मुकेश शर्मा, युवा वाहिनी सह संयोजक राहुल चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं अन्य सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे ।