भारत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री पैगंबर विवाद के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

नई दिल्ली : देश में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बीच ईरान के विदेश मंत्री डॉक्टर हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन बीती रात नई दिल्ली पहुंचे। देश की राजधानी में ईरानी विदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ये यात्रा हमारे ऐतिहासिक संबंधों और साझेदारी को और अधिक बढ़ावा देगा।
Foreign Minister of Iran, Dr. Hossein Amir-Abdollahian arrives to a warm welcome in India.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) June 8, 2022
The visit will further boost our deep historical ties and partnership. pic.twitter.com/Q1kn0sQsED
Foreign Minister of Iran, Dr. Hossein Amir-Abdollahian arrives to a warm welcome in India.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) June 8, 2022
The visit will further boost our deep historical ties and partnership. pic.twitter.com/Q1kn0sQsED
दोनों नेताओं के बीच होगी अहम वार्ता ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन आज दोपहर एक बजे अपने समकक्ष डॉक्टर एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच होने वाली वार्ता में कई अहम विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ईरानी मंत्री नई दिल्ली में अपना कार्यक्रम समाप्त करने के बाद मुंबई और हैदराबाद की यात्रा भी करेंगे।
मुस्लिम बहुल देशों में विवादित टिप्पणी की निंदा पैगंबर पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद अरब दुनिया में आक्रोश फैल गया है। मुस्लिम बहुल देशों में भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणी की निंदा हो रही है, और इन विवादों के बीच पहली बार इस्लामिक सहयोग संगठन के सदस्य राष्ट्र के एक वरिष्ठ मंत्री की भारत की पहली यात्रा है। इन विषयों पर हो सकती है चर्चा मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, वार्ता में ईरान से भारत में तेल का आयात दोनों विदेश मंत्रियो के बीच बातचीत का अहम मुद्दा हो सकता है। बता दें कि, ईरान का पेट्रोलियम उत्पादन बढ़कर अब एक मिलियन बैरल प्रतिदिन हो गया है। अब वह अन्य अन्य बाजारों की तलाश में जुटा हुआ है। बताते चले कि, अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद ईरान कातेल निर्यात पर असर पड़ा है। 2019 में प्रतिबंध लगाए जाने से पहले चीन के बाद भारत ईरान से तेल लेना वाला दूसरा सबसे बड़ा खरीदार था। व्यापार में तेजी आने की संभावना 2020-21 की बात करें तो, भारत और ईरान का द्विपक्षीय व्यापार 2.10 बिलियन डॉलर था जो कि पिछले वर्ष 4.80 बिलियन डॉलर की तुलना में 56 प्रतिशत कम था। वहीं, ईरानी विदेश मंत्री के भारत दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापार में तेजी आने की संभावना है। विवादित टिप्पणी की कड़ी निंदा बता दें कि, भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और पार्टी के प्रवक्ता नवीन जिंदल के इसी तरह के 'अपमानजनक' ट्वीट की निंदा करते हुए खाड़ी देशों- क़तर, कुवैत, ईरान और सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान ने भी भारतीय राजनयिकों को तलब किया और इस तरह की विवादित बयानों की कड़ी निंदा की। नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कड़ा एक्शन बता दें कि, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल पर भाजपा पार्टी हाईकमान ने कड़ा एक्शन लिया है। इस विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथिमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है, वहीं नवीन जिंदल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।