लालू की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को दान किया गुर्दा, Kidney Transplant Operation रहा सफल
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को बताया कि उनके पिता का सिंगापुर में गुर्दा प्रतिरोपण का ऑपरेशन सफल रहा।
तेजस्वी ने राजद सुप्रीमो (74)को ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) ले जाए जाने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, पिता जी का गुर्दा प्रतिरोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू स्थानांतरित किया गया।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी के किडनी डोनर बहन @RohiniAcharya2 के सफलतापूर्वक ऑपरेशन के बाद अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का ऑपरेशन चल रहा है।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 5, 2022
अपनी शुभकामनाओं, दुआओं, प्रार्थनाओं और अरदास में बनाए रखने के लिए साधुवाद। @MisaBharti @yadavtejashwi @RabriDeviRJD pic.twitter.com/8p77WZBARq
लालू की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को गुर्दा दिया है। तेजस्वी ने कहा, गुर्दा दान करने वाली बहन रोहिणी आचार्य और (पार्टी के) राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
वहीं, तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद के स्वास्थ कामना आज पटना स्थित अपने आवास पर महामृत्युंजय एवं रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया।
मेरे पिता श्री लालू प्रसाद जी के स्वास्थ कामना को लेकर आज पटना स्थित अपने आवास पर महामृत्युंजय एवं रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया.. pic.twitter.com/7jzc6lqeIg
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 5, 2022