Bharat tv live

नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा ने इस्तीफा दिया, केपी ओली होंगे अगले प्रधानमंत्री

 | 
नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा ने इस्तीफा दिया, केपी ओली होंगे अगले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली(15 फरवरी): नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। देउबा ने हाल के चुनावों में मिले जनादेश के तहत नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करते हुए इस्तीफा दिया है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो केपी ओली देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।  

साल 2017 में प्रधानमंत्री चुने गए देउबा ने स्थानीय, प्रांतीय और संघीय विधानसभा के तीन सफल चुनाव कराए। संघीय संसद में सबसे बड़ी पार्टी के नेता होने के नाते नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के सहयोग से ओली देउबा से यह पदभार ग्रहण करेंगे।