Budget 2025: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 04 अप्रैल को होगा संपन्न
| Jan 18, 2025, 11:53 IST
नई दिल्ली: आगामी संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 04 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा सचिवालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में संबोधन के साथ शुरू होगा।
1 फरवरी को लोकसभा में आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का वां बजट पेश करेंगी। इससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण भी संसद में रखा जाएगा। संसद का बजट सत्र 04 अप्रैल तक चलेगा। 18वीं लोकसभा का यह चौथा सत्र होगा।

