Bharat tv live

Mission Aditya L-1: आदित्य एल-1 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करके अपने मिशन पर पहुंचा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

 | 
आदित्य एल-1 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करके अपने मिशन पर पहुंचा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Mission Aditya L-1:  इसरो के द्वारा 126 दिन पहले छोड़ा गया मिशन आदित्य एल-1 हेलो ऑर्बिट में पहुंच गया है। मिशन आदित्य एल-1 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करके अपने मिशन पर पहुंचा हैं।  ISRO

इसरो के द्वारा 126 दिन पहले छोड़ा गया मिशन आदित्य एल-1 हेलो ऑर्बिट में पहुंच गया है। मिशन आदित्य एल-1 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करके अपने मिशन पर पहुंचा हैं। यह मिशन 5 साल का होने वाला हैं।

आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है। सफल प्रक्षेपण के साथ ही सभी चार चरणों के प्रज्वलन और पृथक्करण के बाद रॉकेट को करीब 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर निर्धारित कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

इसरो ने श्रीहरिकोटा से अपना पहला सोलर मिशन आदित्य एल 1 मिशन 2 सितंबर को लॉन्च किया था। इसरो ने 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिए प्रक्षेपित किया था। आदित्य एल 1 सूर्य का अध्ययन करेगा। ऐसा करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन है।

इसरो द्वारा आदित्य एल-1 के अपने मिशन में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो को बधाई दी।