Bharat tv live

विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए व्यावहारिक बजट : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

 | 
विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए व्यावहारिक बजट : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए व्यावहारिक बजट पेश करने के लिए शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने और गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए साहसिक विकास पहल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभार।

वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मध्यम वर्ग को बड़ा बढ़ावा मिला है। संशोधित कर स्लैब संरचना मध्यम वर्ग के जीवन को बदलने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री ने किराये पर टीडीएस सीमा बढ़ाकर, सामाजिक सुरक्षा बढ़ाकर और अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाकर करदाताओं को बड़ी राहत दी।