श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे नई दिल्ली
                     | Jul 20, 2023, 20:55 IST
                    
                  
                
                  
                New Delhi: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद से वे अपनी पहली भारत यात्रा पर हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और आपसी हित के कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री और अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगे।

