Bharat tv live

अपनी जड़ों से जुड़े रहने वाले राष्ट्र विकास और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं: नरेन्द्र मोदी

 | 
अपनी जड़ों से जुड़े रहने वाले राष्ट्र विकास और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं: नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अंडमान एवं निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को याद रखें। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे विकास एवं राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर शिव अरूर की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा:

आखिरकार, जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे ही विकास और राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़ते हैं।

इसके साथ ही, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का भी आनंद लें। सेलुलर जेल भी अवश्य जाएं और महान वीर सावरकर के साहस से प्रेरणा लें।”