दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन
नई दिल्ली: दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतिष्ठित गायक ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Singer-composer Bappi Lahiri dies in Mumbai hospital, says doctor
— Press Trust of India (@PTI_News) February 16, 2022
गायक को पिछले साल कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बप्पी दा को जल्द ही छुट्टी दे दी गई।
उनके प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा, ''अत्यधिक सावधानियों के बावजूद, दुर्भाग्य से बप्पी लहरी ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में बहुत अच्छी और विशेषज्ञ देखभाल में है। बप्पी दादा का परिवार उन सभी से अनुरोध करता है जो हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए थे, वे एहतियात के तौर पर खुद का परीक्षण करवाएं।''
बप्पी लहरी उन गायकों में से एक हैं ,जिन्होंने डिस्को से भारत का परिचय कराया। उन्होंने चलते चलते, डिस्को डांसर और शराबी सहित कई हिट गाने गाए। बप्पी दा का आखिरी बॉलीवुड गाना भंकस था, जो टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की 2020 की फिल्म बागी 3 का एक हिस्सा था।

