Bharat tv live

विशाखापट्टनम में चक्रवात असानी के चलते आज इंडिगो की सभी उड़ानें रहेंगी रद्द, जानिए कहा तक पंहुचा चक्रवात

 | 
विशाखापट्टनम में चक्रवात असानी के चलते आज इंडिगो की सभी उड़ानें रहेंगी रद्द, जानिए कहा तक पंहुचा चक्रवात

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'आसनी' अब तेजी से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। तूफान के आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के करीब पहुंचने की आशंका है। काकीनाडा में असानी चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। इसके अलावा कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है। 

विशाखापट्टनम में हवाई अड्डा के निदेशक के. श्रीनिवासन राव ने कहा कि चक्रवात असानी के मद्देनजर आज इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। एयर एशिया ने बेंगलुरु से एक और दिल्ली से एक उड़ान रद्द की है। शाम की उड़ानों के बारे में निर्णय अभी नहीं लिया गया है। एयर इंडिया ने अभी अपनी उड़ानों के संचालन के बारे में फैसला नहीं लिया है। स्पाइसजेट की कोलकाता-विशाखापट्टनम-कोलकाता उड़ानें रद्द रहेंगी। 

बीती देर रात भुवनेश्वर में विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने कहा कि चक्रवात असानी पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है और चक्रवात कल सुबह आंध्र तट के काकीनाडा तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद विशाखापट्टनम तक आने के बाद फिर ये समुद्र में मिल जाएगा। इस दौरान ये कमज़ोर हो जाएगा। 12 मई की सुबह चक्रवात कमज़ोर हो जाएगा।