Bharat tv live

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप, PM ने दी बधाई

 | 
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप, PM ने दी बधाई

UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट देखी जा सकती है। इस वर्ष कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस बार पहले तीनों स्थान पर लड़कियों का कब्जा है। श्रृति शर्मा ने टॉप किया है। अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे स्थान पर रही हैं। 

पीएम मोदी ने उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं। जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।