Bharat tv live

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने साड़ी पहन गिराई फैंस के दिलो पर बिजलियां, देखे Video

 | 
एक्ट्रेस शहनाज गिल ने साड़ी पहन गिराई फैंस के दिलो पर बिजलियां, देखे Video

एक्ट्रेस शहनाज गिल आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज गिल की एक झलक के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी अदाएं लोगों का दिल धड़का देती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कहर ढा रही हैं।

शहनाज गिल ने दिलो पर गिरायी बिजलियां 

शहनाज गिल को आप देख सकते हैं कि वो पेस्टल ग्रीन साड़ी में नजर आ रही हैं और कातिल अदाओं के साथ पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। शहनाज गिल के लुक की बात करें तो उन्होंने साड़ी के साथ गजरा लगाया हुआ है और हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं साथ ही झुमके पहने हैं। शहनाज गिल का मेकअप भी कमाल का लग रहा है।

फैंस ने लुटाया प्यार

शहनाज गिल के वीडियो को देखकर फैंस की सांसे थम गई है। इस वीडियो को अब तक महज कुछ ही देर में हजारों लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं कमेंट सेक्शन की बात करें तो उनके हुस्न का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ की। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘खूबसूरत’ कहा। वहीं कई यूजर्स ने उनके हॉर्ट और फायर वाली इमोजी शेयर की।

शहनाज गिल इस फिल्म में आएंगी नजर 

शहनाज गिल बिग-बॉस के बाद ज्यादा चर्चाओं में आई और कहा जा रहा है कि अब वो बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी  है कि, सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पंजाबी स्टार को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब देखना है कि एक्ट्रेस पर्दे पर कितना धमाल मचाती हैं।