मुंबई। मल्टी टैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की शादी की पहली फोटो सामने आ गई है। जिसमें एक्ट्रेस, रेड और पेस्टल कलर का गाउन पहने काफी खूबसूरत लग रही है। तो वहीं फरहान, ब्लैक सूट-बूट में काफी डैशिंग नजर आए हैं।

शिबानी-फरहान की शादी में रिया चक्रवर्ती, सतीश शाह, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, आशुतोष गोवारिकर और ईशान ने शिरकत की। साथ ही दुल्हन की बहन अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) भी व्हाइट कलर के प्रिंटेड लहंगे में जलवा बिखेरती नजर आईं। वहीं, फरहान की बहन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) भी खंडाला पहुंचती स्पॉट की गईं। 19 फरवरी को इस जोड़े ने Vow और रिंग सेरेमनी कर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने का फैसला किया है।। फरहान और शिबानी (Farhan Shibani Wedding) 21 फरवरी को सिविल सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे। 

बता दें कि शिबानी दांडेकर खुद भी एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एंकर अमेरिकन चैनल से की थी। इसके अलावा वो आईपीएल (IPL) का एक सीजन भी होस्ट कर चुकी हैं। साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी' शो में भी नजर आई थीं। 

शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर की दूसरी दुल्हन बनी हैं। एक्टर ने साल 2000 में अधूना भबानी से शादी की थी। हालांकि 17 साल बाद उन्होंने साल 2017 में अधूना को तलाक दे दिया। वहीं, अब साल 2022 की 19 फरवरी को एक्टर अपनी लिव इन पार्टनर शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं।