Bharat tv live

कंगना 2024 लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लड़ना चाहती हैं

 | 
कंगना 2024 लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लड़ना चाहती हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करना किसे से छिपा नहीं है। कई बार उनको बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ देखा जा चुका है। वहीं अब कंगना रनौत ने साल 2024 के लोक सभा चुनाव में लड़ने की इच्छा जताई है। कंगना 2024 लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लड़ना चाहती हैं। अगर भाजपा उनको टिकट देती है तो साल 2024 में चुनाव लड़ती दिखेगी। कई मौको पर कंगना PM नरेंद्र मोदी की सराहना की और उन्हें ‘महापुरुष’ कहते हुए दिख चुकी हैं।

अपने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी (AAP) के के झूठे वादों में नहीं फंसेगा। हिमाचल में लोगों के पास खुद का सोलर पावर है और लोग अपनी सब्जियां खुद उगाते हैं। मुफ्त की घोषणाओं से हिमाचल में आप को फायदा नहीं होने वाला है। हिमाचल के लोगों को मुफ्त का कुछ नहीं चाहिए। राहुल गांधी पर हमला करते हुए कंगना ने कहा कि, मोदी जी का मुकाबला राहुल गांधी से है और राहुल गांधी के लिए दुख की बात है कि उनका मुकाबला मोदी जी से है।

लेकिन, मोदी जी जानते हैं कि उनका कोई विरोधी नहीं है। वो खुद ही खुद को पुश करते रहते हैं। राहुल अपने लेवल पर प्रयास कर रहे हैं। बॉलीवुड पर हमला करते हुए कंगना ने कहा कि, बॉलीवुड से नेपोटिज्म खत्म नहीं हो सकता है। बता दे, कंगना रनौत शुरू से ही भाजपा की सपोर्ट रही है। भाजपा रणनीतियों के बारे में तारीफ करते हुए कंगना को अक्सर देखा गया है। फैंस भी चाहते थे कि कंगना भाजपा से चुनाव लड़े। जिसके बाद अब खुद कंगना ने इसको लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।