शादी के 4 महीने पूरे होने पर करिश्मा तन्ना के पति वरुण बांगेरा ने दी डाएमंड रिंग, एक्ट्रेस ने रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो
Jun 6, 2022, 14:53 IST
| ![शादी के 4 महीने पूरे होने पर करिश्मा तन्ना के पति वरुण बांगेरा ने दी डाएमंड रिंग, एक्ट्रेस ने रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो](https://bharattvlive.in/static/c1e/client/83956/uploaded/a847309222a8c6ea94613626aa5f0dfa.webp?width=789&height=444&resizemode=4)
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी को 5 जून 2022 में चार महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण, करिश्मा को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, चार महीने पहले यानी 5 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लिए थे। वरुण बंगेरा करिश्मा को बुके देते हुए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में करिश्मा तन्ना की कई तस्वीरें भी हैं जिसमें वह अपनी सुंदर सी डायमंड रिंग को अलग-अलग तरह से फ्लॉन्ट कर रही हैं। देखिये वीडियो...