Bharat tv live

Karva Cauth 2022: मौनी रॉय ने पहले करवाचौथ पर रचाई 'शिव-पार्वती' वाली मेहंदी, पत्नी के हाथों को निहारते रह जाएंगे सूरज नांबियार

 | 
Karva Cauth 2022: मौनी रॉय ने पहले करवाचौथ पर रचाई 'शिव-पार्वती' वाली मेहंदी, पत्नी के हाथों को निहारते रह जाएंगे सूरज नांबियार

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल की शुरुआत में बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। शादी के बाद उनका यह पहला करवा चौथ है और इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

अपने पहले करवा चौथ पर मौनी ने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मेहंदी रचे हाथों की तस्वीरें शेयर कर मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा-पहले हमेशा खास होते हैं.♥️ करवा चौथ की शुभकामनाएं।

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी ने अपने हाथों पर थीम मेहंदी रचाई है।

एक हाथ पर उन्होंने शिव-पार्वती वाली मेहंदी रचाई है तो दूसरे में छलनी से चांद देख रही सुहागिन की मेहंदी रखवाई है। फैंस को मौनी की मेहंदी बेहद पसंद आ रही है और वह खूबसूरत अंदाज में मेहंदी वाले हाथों को फ्लॉन्ट करती हुई पोज दे रही हैं।

बता दें, मौनी रॉय ने दुबई बेस्ड बिजनसमैन सूरज नाम्बियार संग 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी रचाई थी। कपल ने दो रीति-रिवाजों एक बंगाली और एक मलायाली से शादी रचाई थी। दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।