Bharat tv live

'निकम्मा किया इस दिल ने' सॉन्ग पर मोनालिसा ने जमकर लगाए ठुमके, देखिये वीडियो

 | 
 'निकम्मा किया इस दिल ने' सॉन्ग पर मोनालिसा ने जमकर लगाए ठुमके, देखिये वीडियो

भोजपुरी फिल्मों से मशहूर हईं मोनालिसा आज मनोरंजन जगत में एक जाना-माना नाम हैं। अपनी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज के चलते वह आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीरें देखने को अक्सर मिल ही जाती हैं। इसके अलावा वो डांस वीडियोज भी जमकर शेयर करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। एक बार फिर मोनालिसा ने ट्रेंड फॉलो करते हुए फिल्म निकम्मा के टाइटल ट्रैक पर कमरिया लचकाई है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने व्हाइट शॉर्ट्स और फुल स्लीव्स हाई नेक येलो टॉप पहना हुआ है। इस कूल और स्टाइलिश लुक में मोनालिसा निकम्मा किया इस दिल ने सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा की एनर्जी देखते ही बन रही है और फैंस भी खुद को तारीफें करने से रोक नहीं पा रहे हैं। देखिये वीडियो...

बता दें, मोनालिसा सोशल मीडिया पर चल रहे हर ट्रेंड को फॉलो करती हैं और फैंस को अपडेट देती रहती हैं। कुछ वीडियोज में उनके पति विक्रांत भी नजर आते हैं तो कुछ में वो अकेले ही महफिल लूटती नजर आती हैं। मोनालिसा के चाहने वालों को उनका हर एक अंदाज खूब पसंद आता है और वो दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं।