Bharat tv live

नम्रता मल्ला ने 'झूमे जो पठान' पर बिकिनी में दिखाया डांस मूव्स, BoyCott करने की फैंस ने दी धमकी, देखे Video

 | 
नम्रता मल्ला ने 'झूमे जो पठान' पर बिकिनी में दिखाया डांस मूव्स, BoyCott करने की फैंस ने दी धमकी, देखे Video 

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मूवी का प्रमोशन भी कर रहे हैं।

लेकिन फिल्म का असली प्रमोशन कोई कर रहा है तो वो सेलेब्स हैं। जो पठान के गाने पर डांस मूव्स दिखाकर फैंस को मजबूर कर रहे हैं कि वो सिनेमाघरों तक पहुंचे। टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस स्टेप करके सुर्खियों में आ चुके हैं। इसी में एक नाम नम्रता मल्ला का भी जुड़ चुका है।

नम्रता मल्ला ने स्काई कलर की बिकिनी में स्विमींग पुल के किनारे डांस मूव्स दिखाया। चश्मा के साथ पूरे लुक को कंप्लीट करके अदाकारा ने जब झूमे जो पठान पर डांस मूव्स दिखाए तो फैंस के पसीने छूट गए। हॉट, सेक्सी जैसे कमेंट की भरमार होने लगी। कई लोगों ने हार्ट का इमोजी शेयर की।