नई दिल्ली: फिल्म 'पठान' के विवाद में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अब अपने विचार सबके साथ साझा किए हैं। उनका कहना है कि "लोगों के पास आजकल कोई काम नहीं है और फिल्मों और गानों को मनोरंजन के तरीके से ही देखना चाहिए, इस तरह से नहीं लेना चाहिए इन सब चीजों को"
एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया दीपिका का सपोर्ट
शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब से फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ, तभी से इसको लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताई है। 'बेशर्म रंग' में दीपिका की केसरी रंग की बिकनी और उनके डांस मूव्स का कई लोग विरोध कर रहे हैं। कई धार्मिक संगठन इसे भगवा रंग का अपमान बता रहे है। इस सॉन्ग को लेकर अब तक कई लोगों के बयान सामने आ चुके है। अब इस विवाद को लेकर भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपनी बात सामने रखी है।
एक मीडिया समूह से पठान फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' पर बात करते हुए रानी चटर्जी कहतीं हैं कि "यह सब नहीं होना चाहिए, रंग को लेकर हंगामा करना ठीक नहीं है, रंग सोच-समझ कर नहीं पहना जाता है और इससे पहले भी दीपिका ने इस कलर के कपड़ो को पहन चुकी है। मैंने भी कई बार ऑरेंज कलर पहना है। यह सभी चीजें बहुत गलत है। मैंने एक सॉन्ग बारिश में किया था जिसमें इस रंग की साड़ी पहनी है। माधुरी ने भी पहनी है तब उन लोगों पर विवाद क्यों नहीं हुआ ? इस पर क्यों हो रहा है?"
अभिनेत्री अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि " लोगों के पास आजकल कोई काम नहीं है। फिल्मों और इन गानों को हमें सिर्फ मनोरंजन की तरह ही देखना चाहिए। इस तरीके से बायकॉट नहीं करना चाहिए। आज के लोग सनी लियोनी और नोरा फतेही के गाने नहीं सुनते क्या ? निगेटिव पब्लिसिटी के साथ यह सभी चीजें करना ठीक नहीं हो सकता है। शाहरुख खान ने अपनी पूरी जिंदगी दी है, अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने मैसेज दिए है। इसीलिए शाहरुख की फिल्मों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।"
आपको बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारार पठान एक एक्शन बेस्ड मूवी है। जिसका पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। कुछ ही समय में यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सॉन्ग को लेकर कई लोगों के रिएक्शन अब तक सामने आ चुके हैं। कोई गाने को कॉपी बता रहा है तो कोई इसमें दीपिका की बिकनी के रंग का विरोध कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।