ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो मिथुन चक्रवर्ती के गाने 'ये रात में जो मजा है' पर डांस करती देखी जा सकती हैं।
एक्ट्रेस ने हाल ही में भारत में अपने हेयरकेयर ब्रांड को प्रमोट किया। इसी दौरान उन्होंने ये वीडियो बनाया।
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ सोशल मीडिया पर्सनैलिटी रूही दोसानी भी देखी जा सकती हैं। क्लिप की शुरुआत में दोनों आपस में बात करती हैं जिसमें बाहर जाने के प्लान को कैंसल करने के बाद ये घर में ही मस्ती करती हैं।
रूही ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को भी जोड़ा और लिखा “अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ रहना और सेल्फ केयर करना … वैसे क्या आप घर पर आराम करना पसंद करते हैं या बाहर जाना पसंद करते हैं?”
मिथुन चक्रवर्ती के गाने पर बाथरोब में झूमीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
इस क्लिप की शुरुआत रूही के साथ होती है, वो बोलती हैं “प्रियंका, जाना है क्या आज रात को?” इसपर प्रियंका जवाब देती हैं, “वैसे हम लोग कैब का इंतजार कर रहे हैं ना, और कैब ने अभी कैंसिल किया, तो फिर दूसरी कैब ढूंढनी पड़ेगी।” इसके बाद रूही ने उसे काटते हुए पूछा, “सुन ना… नहीं जाना है ना?” प्रियंका खुश दिखती है और कहती है, “नहीं जाना है रूही… घर पर बैठते हैं।”