Bharat tv live

राखी सावंत ने बनाया नया बॉयफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट कर दी BMW

 | 
राखी सावंत ने बनाया नया बॉयफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट कर दी BMW

राखी सावंत अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। ‘बिग बॉस 15’ में वह अपने पति रितेश सिंह को सामने लेकर आई थी। लेकिन शो के बाद वह अलग हो गए। जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की। राखी सावंत बताया की वह अपने नए ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुरार्नी को डेट कर रही हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आदिल के साथ एक वीडियो शेयर की। हाल ही में राखी को बीएमडब्ल्यू चलाते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि यह लग्जरी गाड़ी उन्हें उनकी ब्वॉयफ्रेंड यानी आदिल खान ने गिफ्ट में दी है।