Bharat tv live

Vikram Vedha की कमाई में भारी गिरावट

 | 
Vikram Vedha की कमाई में भारी गिरावट

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकाम साबित हुई है।

2 बड़े स्टार और दमदार एक्शन के बावजूद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक प्रदर्शन किया लेकिन वीकेंड के बाद इसकी कमाई में लगातार ब्रेक लगता चला गया। अब इस फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन भी सामने आए गए हैं। आइए जानते हैं कि दूसरे मंडे को फिल्म ने कितने करोड़ कमाए।
 

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब तक यह फिल्म 70.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। ऋतिक जैसे स्टार की मौजूदगी के बाद भी इस तरह का कलेक्शन वाकई चौंकाने वाले हैं। फिल्म की कमाई की सुस्त रफ्तार से इसके 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के भी आसार कम नजर आ रहे हैं।
 

फिल्म वॉर के बाद ऋतिक रोशन ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी उनकी पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।
 

हालांकि लंबे समय बाद विक्रम वेधा से ऋतिक की वापसी फीकी रही है। विक्रम वेधा तमिल भाषा की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। मूल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। साउथ के साथ यह फिल्म हिंदी दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी।