मुंबई। पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के 'बबलू भैया' यानी विक्रांत मैसी (Vikrant Messey) ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) संग 18 फरवरी, शुक्रवार को सात फेरे लिए। तबसे ही कपल के फैंस को वेडिंग पिक्चर्स का बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब एक्टर खुद अपनी शादी की तस्वीरों को साझा कर फैंस को तोहफा देते देखे गए हैं।
विक्रांत मैसी ने अपनी दुल्हन शीतल संग तीन तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। जिसमें कपल की बॉन्डिंग दिल जीतने वाली है। पहली फोटो में लव बर्ड्स एक-दूसरे का हाथ थामे खिलखिला कर हंस रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों को हाथ थाम सात फेरे लेते और आखिरी तस्वीर में शीतल, अपने पति संग लाड लड़ाती देखी जा सकती हैं।
विक्रांत मैसी ने अपनी शादी के लिए व्हाइट शेरवानी चुनी, तो वहीं शीतल ठाकुर लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनी नजर आईं। कपल को यूं तो अक्सर ही अपने पोस्ट्स से फैंस को रिलेशनशिप गोल देते देखा जाता है। वहीं, अब ये जोड़ा शादी के बाद मेजर कपल गोल देने को तैयार है। विक्रांत-शीतल ने मुंबई से दूर हिमाचल प्रदेश जाकर शादी की है। इस सीक्रेट वेडिंग में महज परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल रहें।
विक्रांत के पोस्ट को महज चंद मिनटों में 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर कपल को शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी। वहीं, एक्टर ने कुछ समय पहले ही अपने नए घर में प्रवेश किया है, जहां पर वैलेंटाइन के दिन दोनों के कोर्ट मैरिज की जानकारी सामने आई थी। साथ ही दोनों 18 फरवरी, शुक्रवार को सिविल सेरेमनी में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।