Bharat tv live

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज

 | 
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज  

एक्ट्रेस Ileana D'Cruz इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही है। इलियाना डिक्रूज बीच-बीच में अपने फैंस को खुद से जुड़ी जानकारी से अपडेट भी करती हुई दिखाई देती है।

इलियाना डिक्रूज ने अपनी एक झलक फैंस को दिखाई है इसमें वह गाड़ी पर बैठी नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। आपको बता दें  कि इलियाना डिक्रूज ने अभी तक नहीं बताया है कि उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है। इलियाना डिक्रूज के फैंस इस बात को जानने के लिए काफी उत्साहित है।

इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपना एक वीडियो भी साझा कर दिया है। जिसमे आप देख सकते हैं कि इलियाना डिक्रूज कार में बैठी हुई दिखाई दे रही है और कैमरे की तरफ देखकर स्माइल पास कर रही है। इलियाना डिक्रूज का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। इलियाना डिक्रूज के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि पिछले महीने अपने प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी और जिसके उपरांत फैंस बहुत खुश हैं।

इलियाना डिक्रूज की प्रेग्नेंसी की जानकारी सामने आने के उपरांत से लोग कयासबाजी कर रहे हैं कि वह किसके बच्चे की मां बनने जा रही हैं। दरअसल, इलियाना डिक्रूज ने अभी तक शादी नहीं की है। बता दें कि खबरें आई थीं कि इलियाना डिक्रूज ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशन में थी और इन दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, इनकी ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ गई थी। वहीं, इलियाना डिक्रूज का नाम कटरीना कैफ के भाई सेब्सयिन लॉरेंट माइकल के साथ भी जुड़ा था।